छत्तीसगढ़स्वास्थ

कमर, गर्दन और घुटनों के दर्द से परेशान मरीजों के लिए राहत भरी खबर : श्री नारायणा हॉस्पिटल में निःशुल्क स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन,

50 मरीजों की होगी निशुल्क सर्जरी, अभी बुक करें अपॉइंटमेंट

रायपुर। कमर का दर्द, गर्दन की जकड़न, स्लिप डिस्क, घुटनों का दर्द या रीढ़ की हड्डी से जुड़ी कोई गंभीर समस्या… अगर इन तकलीफों ने आपकी जिंदगी की रफ्तार धीमी कर दी है और महंगे इलाज की वजह से आप ऑपरेशन टाल रहे हैं, तो अब राहत की खबर है। रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल ने अपनी स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मरीजों के लिए विशेष स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक स्वास्थ्य अभियान शुरू किया है।

4 जुलाई से 4 अगस्त तक अस्पताल में निःशुल्क स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। इस दौरान हर मरीज के लिए स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों की ओपीडी पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श, बीमारी का आकलन और उपचार संबंधी सलाह बिना किसी शुल्क के मिलेगी। साथ ही अस्पताल में होने वाले सभी डायग्नोस्टिक टेस्ट पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी। स्क्रीनिंग के बाद जिन मरीजों को सर्जरी की आवश्यकता होगी, उनका चयन 7 से 9 अगस्त तक आयोजित होने वाले मेगा फ्री स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक सर्जरी कैंप-2.0 के लिए किया जाएगा।

50 मरीजों की होगी पूरी तरह निशुल्क सर्जरी
श्री नारायणा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि इस मेगा कैंप में 50 चयनित मरीजों की स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक सर्जरी पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी। मरीज के अस्पताल में भर्ती होने से लेकर डिस्चार्ज तक ऑपरेशन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की फीस, अस्पताल में रहने की सुविधा, आवश्यक जांच, दवाइयां, नर्सिंग केयर और भोजन सहित इलाज से जुड़ी लगभग सभी आवश्यक सुविधाएं अस्पताल की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।

आपको बता दें कि यहां सेंट्रल इंडिया की पहली रोबोटिक स्पाइन सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है, जहां अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में जटिल सर्जरी की जाती है। इस मेगा कैंप में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद सहित देश के वरिष्ठ स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।

पहले अपॉइंटमेंट वालों को मिलेगी प्राथमिकता
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, फोन पर पहले अपॉइंटमेंट बुक कराने वाले मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसलिए यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य लंबे समय से कमर, गर्दन, रीढ़ की हड्डी या घुटनों की समस्या से परेशान है, तो 4 जुलाई से 4 अगस्त के बीच निःशुल्क ओपीडी का लाभ उठाएं और जांच पर 20 प्रतिशत की छूट पाएं। इसके बाद चयनित मरीजों को 7 से 9 अगस्त तक आयोजित मेगा निःशुल्क सर्जरी कैंप में आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज का अवसर मिलेगा।

इस नंबर पर करें संपर्क
विशेष स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक स्वास्थ्य अभियान से जुड़ी अधिक जानकारी और अपॉइंटमेंट के लिए 93003-73737 पर संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button