छत्तीसगढ़

तिरंगे की शान और राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा रायपुर, भव्य तिरंगा रैली में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा

रैली में रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर जी सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त नागरिक उपस्थित रहे

रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के नेतृत्व में आयोजित भव्य तिरंगा रैली में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी सम्मिलित हुए।

श्री हरदेवलाला मंदिर, टिकरापारा से प्रारंभ हुई इस विशाल तिरंगा रैली में सैकड़ों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा और हृदय में राष्ट्रभक्ति का भाव लिए उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रायपुर की सड़कों पर लहराता तिरंगा और गूंजते देशभक्ति के नारों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। हर भारतीय के हृदय में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रसेवा की भावना सदैव जीवंत रहनी चाहिए।

रैली में रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर जी सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त नागरिक उपस्थित रहे।

तिरंगा हमारी शान है,
तिरंगा भारत की पहचान है।

Related Articles

Back to top button