छत्तीसगढ़राजनीति

नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

सीएम साय समेत बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, भाजपा में खुशी की लहर

रायपुर/ दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी में आज से नबीन युग की शुरुआत हो गई है. बिहार सरकार के मंत्री और छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. नई दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में नितिन नबीन के नाम का ऐलान हुआ. वह बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें हैं. इस अवसर पर पीएम मोदी और बीजेपी के तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.

नितिन नबीन की ताजपोशी, पीएम समेत दिग्गज नेता हुए शामिल
नितिन नबीन के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए. पीएम ने इस अवसर पर कहा कि नितिन नबीन मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं. अब वे मेरे काम का आंकपन करेंगे. इससे पहले बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नितिन नबीन को नए कार्य के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि नितिन नबीन की लीडरशिप में पार्टी नए राज्यों में अपनी पहुंच को सशक्त करेगी. उन्होंने कहा कि नितिन नबीन की अगुवाई में बंगाल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, असम और केरल जैसे राज्यों में बीजेपी को सफलता मिलेगी.

CM Sai congratulated Nitin Nabin
सीएम साय ने नितिन नबीन को दी बधाई (ETV BHARAT)
नितिन नबीन ने इस अवसर पर कहा कि हम ऐसे पॉलिटिकल पार्टी से जुड़े हैं. जहां राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि साधना है. यहां रानीजित पदभार नहीं बल्कि उत्तरदायित्व है. मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है यह एक साधारण कार्यकर्ता को मिला एक सम्मान है.

सीएम साय ने नितिन नबीन को दी शुभकामनाएं
नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बधाई दी है. नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. उनका सशक्त संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक दृढ़ता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव भाजपा को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प और अधिक मजबूत होगा. प्रभु श्रीराम जी के आशीर्वाद से भाजपा का यह नवयुग राष्ट्र निर्माण की नई गाथा रचे यही मंगलकामना है.

BJP leaders met with Nitin Nabin
नितिन नबीन से मिले बीजेपी नेता (ETV BHARAT)
डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी नीतिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि एक युवा नेता के रूप में नितिन नबीन ने आज दुनिया की सबसे बड़ी पोलिटिकल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दातित्व संभाला है. वे सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे. भाजपा ने देश और कार्यकर्ताओं को एक संदेश दिया है कि जो भी कड़ी मेहनत करेगा, एक आम कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष और यहां तक कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है. युवाओं को पार्टी में नई दिशा और नई सोच लाने का मौका दिया गया है.

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि भाजपा आज ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक रूप से सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके 14 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से लोकतांत्रिक है. यहां बूथ से शुरू होकर जिला और राज्य स्तर से गुजरते हुए कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर का सफर पूरा कर सकता है. उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के उर्जावान नेतृत्व में पीएम के विकसित भारत का विजन युवा ही पूरा करेंगे.

छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं. बीजेपी की उपाध्यक्ष सरोज पांडेय और लता उसेंडी ने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामना व्यक्त की है.

Related Articles

Back to top button