छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

सर्व आदिवासी समाज ने मनाया जिला बलौदाबाजार में विश्व आदिवासी दिवस एवं विशाल रैली में हजारों की संख्या में शामिल होकर अपनी एकता और एकजुटता की ताकत दिखाया

बलौदा बाजार सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बलौदाबाजार एवं समस्त सगा समाज के तत्वावधान में जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस का 6वां वर्ष भव्य आयोजन किया गया आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया!रैली गोंडवाना भवन में सुबह 9 बजे पूजा अर्चना कर शुरू हुआ आदिवासी समाज आडिटोरियम से विशाल रैली सुबह 11 बजे से निकली जो बस स्टैंड , गार्डन चौक शहीद वीर नारायण चौक होते हुए निकली एवं शहीद वीरनाराय सिंह जी के प्रतिमा में माल्यार्पण कर रैली गार्डन चौक बस स्टैंड अम्बेडकर चौक वापस आया जहाँ डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का माल्यार्पण कर आडिटोरियम में पौधा वितरण, रक्त दान शिविर ,दाई सम्मान, संविधानिक उदबोधन विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बलौदाबाजार एवं समस्त सगा समाज के तत्वावधान में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पहले शहर के मुख्य मार्ग पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल युवक-युवतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। आदिवासी युवतियों के पारंपरिक नृत्य और गीतों की प्रस्तुतियों ने रैली में उत्साह भर दिया। परम्परिक गुदुम बाजा व अखरा दल, सुवा,कर्मा सहित डीजे के धुन अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर थिरकते कदमों ने माहौल को जीवंत बना दिया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और आदिवासी संस्कृति की झलकियां देखने को मिलीं।

शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा जिला ऑडिटोरियम से निकलकर अंबेडकर चौक पहुंची, जहां जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभाग, सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ सुभाष सिंह परते रहे जिसने अपने उदबोधन में समाज को एक जुट रहने और आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड दिया जाय और हमारे समाज छत्तीसगढ़व पुरे भारत में इतनी संख्या में लेकिन अलग से आदिवासी कोड नहीं है । अध्यक्षता सर्व आदिवासी समाज जिला बलौदाबाजार के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुवंशी ने की अगुवाई

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

शिक्षा और एकता पर दिया जोर

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों से है। इन परंपराओं को संरक्षित करते हुए नई पीढ़ी को शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ाना जरूरी है। समाज में एकजुटता बनाए रखने और युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिखाई दिया।

विशिष्ट अतिथि रहे नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन द्वारा गोंड खपरी चक अंतर्गत गोंडवाना भवन बलौदाबाजार में महिला शौचालय हेतु 1 लाख रुपए,एवं शेड निर्माण, मैदान में फ्लोर टाइल्स की घोषणा की गई!

जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस बलौदाबाजार कार्यक्रम में पूरे जिले भर से हजारो की जनसंख्या में आदिवासी समाज सगा समाज के अलावा सर्व समाज भी शामिल हुए*!

ऐतिहासिक भीड़ को सफल बनाने आप सभी युवा शक्ति, पितृ शक्ति ,मातृ शक्ति, सगा समाज,अधिकारी ,कर्मचारी का अनुकरणीय योगदान रहा, ऐसे ही सामाजिक एकता एवं हमेशा अपने संस्कृति को आगे बढ़ाते रहे

रक्त दान में मुख्य रूप से 37 लोगो ने किया जिसमे रक्तादांताओ के नाम मनोहर मण्डावी थानु ध्रुव शिवमंगल ठाकुर टीकाराम ध्रुव जीतेन्द्र ध्रुव जगदीश छैदइया ने दिया| दाई सम्मान किया गया!जिला बलौदाबाज़ार के मुख्य रूप से ये लोग उपस्थित रहे प्रदेश अध्यक्ष युवा सुभाष परते ,प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव ,जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुवंशी, जिला पंचायत अध्यक्षआकांक्षा जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य व महिला प्रभाग लोकेश्वरी नेताम, नगर अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव ,प्रांतीय संयुक्त सचिव अश्वनी कांगे ,महासचिव कंवर शिव कुमार कंवर अध्यक्ष मावली महासभा बंशीलाल नेताम ,अध्यक्ष लवन शिव सिंह नेताम अध्यक्ष महाकालेश्वर भागबली, अध्यक्ष कंवर समाज लक्मण पैकरा, गोंड खपरी चक अध्यक्ष शत्रुहन नेताम ,जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार पैकरा पूर्व सहायक आयुक्त बी एल ध्रुव अध्यक्ष मंगतू जगत ,संरक्षक युवा राकेश ध्रुव, जिला अध्यक्ष रामचंद्र ध्रुव ,पूर्व जिला रवि ध्रुव डॉ एल एस ध्रुव संरक्षक टेकसिंग ध्रुव, केंद्रीय सहसचिव मनोहर सिंह ध्रुव, अध्यक्ष शिव गोड़ ,लखन लाल सोनझरी ,पारधी अध्यक्ष श्याम लाल पारधी एवं विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार दिलेश साहू,अनिकृति चौहान ,जिला उपाध्यक्ष भानू ध्रुव मनोहर ध्रुव, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभानु पैकरा , सहदेव गोंड,जिला सचिव थानु ध्रुव कोषाध्यक्ष अभेय लाल ध्रुव सहसचिव दसरथ ध्रुव मिडिया रुपेश नागवंशी दामेश मण्डावी मावली महासभा प्रवक्ता कृपा राम ध्रुव सचिव मुरीत ध्रुव समाज सेवी दयाराम ध्रुव ,यू के नागवंशी ,जिला अध्यक्ष युवा संतोष नेताम, कमलेश माझी,उपाध्यक्ष अशोक ध्रुव ब्लॉक अध्यक्ष डॉ बी एस ध्रुव ,नोहरी लाल ध्रुव ,जगदीश छैदइया ,तामेश्वर श्रेय ,रामायण ध्रुव ,युवा प्रभाग अजय ध्रुव, दुलार सिंह पैकरा महिला प्रभाग जिला अध्यक्ष अंजू ध्रुव ,जिला सचिव राधा ध्रुव, आशा ध्रुव,ब्लॉक अध्यक्ष पार्वती मण्डावी प्रेमीन ध्रुव ,अनामिका ठाकुर ,जलबाई पैकरा ,सचिव पदमिनी ध्रुव ,कृष्ण ध्रुव ,श्याम बाबू ध्रुव सहित इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बलौदाबाजार एवं समस्त मावली महासभा , तुरतूरिया माता लवन महासभा ,खल्लारी महाकालेश्वर महासभा, केंद्रीय कंवर समाज, समस्त चक अध्यक्ष ,गोंड खपरी चक, समस्त मंत्रीमंडल , डीह, आदिवासी जनप्रतिनिधि ,16 जनजाति समाज, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ,अधिकारी कर्मचारी,सगा समाज प्रमुख रूप से शामिल रहे

कार्यक्रम का सफल संचालन कमलेश ध्रुव, पद्मभूषण पैकरा,नेमीचंद ध्रुव, मनोहर मंडावी,एवं आभार प्रकट राधा ध्रुव ने किया

Related Articles

Back to top button