छत्तीसगढ़

गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह में 5 वर्षों से मदद, 11 कन्याओं का कराया विवाह श्रीमति शकुन्तला दिलेन्द्र सेन

आगामी वर्ष 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह का लक्ष्य रखा गया है

रायपुर| (छत्तीसगढ़ पंचायिका)हम सब यहां अच्छी सोच को धरातल पर लाने के उद्देश्य आए हैं और हम अगर अपने नेक इरादे से कुछ अच्छा करने के लिए सोच लेते हैं तो वे निश्चित ही पूरे होते ही है एैसे ही विचारधारा के लोग भले ही कम लेकिन विशेष रूप से ग़रीब असहाय लोगो का मदद करना अच्छी सोच के चलते गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए पिछले 5 वर्षों से निरंतर सराहनीय पहल की जा रही है। इस पहल के तहत अब तक 11कन्याओं का विवाह श्रीमति शकुन्तला दिलेंद्र सेन ने अपने द्वारा 11 कन्याओं का कन्यादान कर चुकी है।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटी का विवाह बड़ी जिम्मेदारी होती है। ऐसे परिवारों की मदद के उद्देश्य से लगातार विवाह कार्यक्रम आयोजित कर कन्याओं को सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन की शुरुआत कराने में सहयोग किया जा रहा है।

पिछले पांच वर्षों में 11 कन्याओं का विवाह संपन्न कराना इस सामाजिक सेवा की निरंतरता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सहारा मिल रहा है।

समाज के लोगों ने इस मानवीय एवं जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button