छत्तीसगढ़

ग्राम पंचयता मस्तूरी सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

 

मस्तूरी। ग्राम पंचायत मस्तूरी में सरपंच श्रीमती सुनीता विनोद सारथी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को मतदान संपन्न हुआ। पंचायत के 17 पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जिसके बाद प्रस्ताव पारित हो गया।
जानकारी के अनुसार, अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान दोपहर 2:20 बजे कराया गया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 5, 18 एवं 20 के पंच अनुपस्थित रहे। मतदान में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 16 मत पड़े, जिसके आधार पर सरपंच श्रीमती सुनीता विनोद सारथी को पद से हटाने की कार्रवाई की गई।
मतदान प्रक्रिया प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अब पंचायत में आगे की वैधानिक प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button