छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया

सक्ती , मनरेगा के अंतर्गत ग्राम पंचयात टेमर में नहर सफाई एवं मिट्टी फीलिंग कार्य का शुभारंभ सरपंच ग्राम पंचायत टेमर चन्द्र कुमार सोनी उप सरपंच योगिता घनश्याम पटेल,
ने पूजा अर्चना श्रीफल तोड़कर हाथों में हावड़ा का मेला लेकर नहर सफाई मिट्टी फीलिंग का कार्य का शुभारंभ किया गया मजदूरों के बीच सरपंच उप सरपंच ने जब नहर सफाई का कार्य किया ग्राम वासियों ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा हमारे बीच स्वयं सरपंच उप सरपंच ने फावड़ा अपने हाथों में लेकर हम सभी 79 मजदूरों के बीच कार्य का शुभारंभ किया यह सराहनीय कार्य है कहते हुए सभी मजदूरों ने सरपंच का शाल श्रीफल से सभी मजदूरों के द्वारा सम्मान किया गया इस अवसर पर
सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने कहा मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य प्रारंभ होने से नहर का पानी अंतिम छोर तक किसानों के खेतों में पानी पहुंचेगी और मिट्टी फीलिंग से नहर की ऊंचाई बढ़ेगी और आम जनता को आने-जाने में सुविधा होगी एवं शासन के इस योजना से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिल रही है
और नहर के साफ सफाई होने से पानी का रफ्तार तेज होगा और गांव का जलस्तर बढ़ेगा जिससे सभी ग्राम वासियों को इसका लाभ मिलेगा मनरेगा कार्यक्रम शुभारंभ के अवसर पर
कुलदीप पटेल शेष नारायण पटेल नित्युंजय पटेल रामकुमार देवागन राजेंद्र कुम्हार मेट बरत राम बाघमारे प्रथम दिवस 79 मजदर उपस्थित रहे सरपंच को शाल एवं श्री फल देकर सम्मानित किया गया

Related Articles

Back to top button