छत्तीसगढ़

छोटेदेवड़ा में 15वें वित्त की राशि का गबन, 2.17 लाख का भुगतान, धरातल से सड़क गायब,  पंचायत सचिव पर बड़ी धांधली का आरोप 

सरपंच, पंचों ने संभाग आयुक्त से की शिकायत 

बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत छोटेदेवड़ा में 15वें वित्त आयोग की राशि में बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सरपंच संतोष कुमार कश्यप ने कमिश्नर, बस्तर को पत्र लिखकर गबन एवं धोखाधड़ी की जांच की मांग की है।
शिकायत पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए सरपंच संतोष कुमार कश्यप ने जानकारी दी है कि 15वें वित्त आयोग की राशि 2 लाख 17 हजार रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण का उल्लेख दस्तावेजों में किया गया है। इस राशि का भुगतान सीमांचल बघेल के आईडीबीआई बैंक खाते में की गई है। सरपंच का आरोप है कि पंचायत सचिव सोनाधर कश्यप और सीमांचल बघेल ने आपस में मिलीभगत कर पूरी राशि का गबन कर लिया, जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ ही नहीं है। कार्य के संबंध में पूछने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जाता। सरपंच संतोष कुमार कश्यप का कहना है कि ऐसे भ्रष्ट आचरण से शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस गंभीर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी सचिव एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए। शिकायत पत्र पर सरपंच संतोष कुमार कश्यप के साथ 11 पंचों उरुद, उऊर, दिल्लूराम, रममी, हिरामनी, जगद, फूलो, किशन, पूनम, जेमाबाई, द्रोपति, क्रिस ने भी हस्ताक्षर कर जांच की मांग का समर्थन किया है।बस्तर जैसे आदिवासी बाहुल क्षेत्र में 15वें वित्त जैसी महत्वपूर्ण योजना की राशि का गबन बेहद गंभीर मसला है। जिला प्रशासन तत्काल जांच दल भेजकर मौका मुआयना, बैंक स्टेटमेंट और तकनीकी मूल्यांकन कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराए।

Related Articles

Back to top button