छत्तीसगढ़
सरपंच ने स्कूली बच्चों को कम्प्यूटर वितरण किया

डोंगरगांव : सरस्वती शिशु मंदिर आसरा में स्कूली बच्चों को वर्तमान सरपंच शरद वैष्णव के द्वारा कम्प्यूटर का क्रय कर 5 मार्च को सरस्वती शिशु मंदिर आसरा को वितरण किया गया। इस समारोह में विशेष अतिथि जनपद पंचायत सदस्य अनिता पंचारी, वर्तमान सरपंच शरद कुमार वैष्णव , मुकेश कुमार साहू (अध्यक्ष ग्राम समिति) ,डेरहादास साहू ,शिवकुमार भक्ता ,परमाराम साहू, नरेंद्र पंचारी , मदनलाल साहू, भागचंद साहू ,तीरथ राम कंवर, लखन लाल साहू। जनक लाल साहू, भगवान दास साहू ,प्रधानाचार्य संतोष कुमार मिश्रा, पवन कुमार यादव, भागवत राम कंवर एवं सरस्वती शिशु मंदिर आसरा के समस्त दीदी ,आचार्य गण, एवं गांव के समस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



