छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 115 निकायों में होगा अटल परिसर का लोकार्पण: अरुण साव

छत्तीसगढ़ में बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

नगरीय प्रशासन मंत्री और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि साय सरकार ने सभी नगरीय निकाय में अटल परिसर के निर्माण की बात कही थी. सरकार गठन के बाद हमने इस ओर काम किया. प्रदेश के 14 नगर निगमों में प्रत्येक नगर निगम को 50 लाख रुपए की राशि दी गई. 56 नगर पालिका के प्रत्येक नगर पालिका को 30 लाख रुपए की राशि और 122 नगर पंचायत में प्रत्येक नगर पंचायत को 20 लाख रुपए की राशि दी गई.

रायपुर: 25 दिसंबर गुरुवार को छत्तीसगढ़ के 115 नगरीय निकायों में निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण एक साथ होगा. इस बात की जानकारी डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया को दी है. उन्होंने कहा कि अटल जी की 101वीं जंयती पर 115 नगरीय निकाय में निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण होगा. अटल परिसर के इस लोकार्पण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सभी निकाय के लोग वर्चुअली जुड़ेंगे.

डिप्टी सीएम अरुण साव ने क्या कहा ?
नगरीय प्रशासन मंत्री और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि साय सरकार ने सभी नगरीय निकाय में अटल परिसर के निर्माण की बात कही थी. सरकार गठन के बाद हमने इस ओर काम किया. प्रदेश के 14 नगर निगमों में प्रत्येक नगर निगम को 50 लाख रुपए की राशि दी गई. 56 नगर पालिका के प्रत्येक नगर पालिका को 30 लाख रुपए की राशि और 122 नगर पंचायत में प्रत्येक नगर पंचायत को 20 लाख रुपए की राशि दी गई.

192 नगरीय निकायों में 46 करोड़ 87 लाख की लागत से अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है. रायपुर के फूडहर चौक पर निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे. इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही निकाय के लोग इसमें वर्चुअली जुड़ेंगे- अरुण साव, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को 115 अटल परिसर का एक साथ लोकार्पण यह बहुत बड़ा रिकॉर्ड होगा. 115 प्रतिमाओं का लोकार्पण शायद ही देश में कहीं और हुआ हो. हम एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. भारत सरकार ने अटल जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में घोषित किया है. उनका सुशासन लोगों को प्रेरणा देता है. प्रदेशवासियों को प्रेरणा देता है.

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि अटल जी एक राजनेता ही नहीं बल्कि पत्रकार भी थे. उन्होंने कई पत्र पत्रिकाओं का संपादन भी किया था. इसलिए हमने तय किया कि सभी नगरी निकाय में अटल परिसर का निर्माण करेंगे. अटल परिसर बहुत आकर्षक ढंग से बनाए गए हैं. ताकि लोग वहां जाएं और उसे देखें. यह हम सबको प्रेरणा देंगे.

Related Articles

Back to top button