अध्यात्म

आज का राशिफल, 24-December-2025

आज गणेश जी बनाएंगे सारे बिगड़े काम, बरसेगी इन दो राशियों पर कृपा

:आज का राशिफल 24- December 2025 (बुधवार): आज पौष माह शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा श्रवण नक्षत्र के चतुर्थ चरण में मकर राशि में गोचर कर रहे हैं।हर्षण योग व विष्टि करण है।चन्द्रमा जब श्रवण के अंतिम चरण में मकर में हो तो चन्द्रमा व शनि का उपाय करें।श्रवण का स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।आज बुधवार है।राहुकाल लगभग दोपहर 12 बजे से 01;30 के मध्य राहु से सम्बंधित द्रव्य उड़द व कम्बल का दान करें।श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।मन के विचलन को रोकना व साध्य पर केंद्रित होकर सुंदर साधन का प्रयोग करके अपने लक्ष्य प्राप्ति के प्रति दृढ़संकल्पित रहना व हर कर्म को श्री कृष्ण को समर्पित करना ही भगवान को अर्पित कर्मयोग है।भक्ति मार्ग हमेशा प्रेम व समर्पण के मार्ग से ही जाकर श्री कृष्ण में समाहित होता है।

24 दिसम्बर 2025 का राशिफल-
मेष
चन्द्रमा मकर राशि में है।बिजनेस के लिए आज का दिवस संघर्ष भरा रहेगा। हेल्थ प्राब्लम रहेगी। जाँब में सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए आज प्रयास करें।युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। मीडिया व बैंकिंग जाँब में प्रोमोशन में सफलता मिलेगी।धार्मिक कार्यों से शांति मिलेगी।आज का उपाय – भगवान शिव जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग – लाल व नारंगी ।भाग्य प्रतिशत-65%

वृष
बिजनेस वर्क में बिजी रह सकते हैं।चन्द्रमा भाग्य भाव में है।कॅरियर का नए तरीके से प्रयास करें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।लव लाइफ में इमोशंस पर नियंत्रण रखें।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।बीपी के पेशेन्ट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय – हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।शुभ रंग – नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत- 65%

मिथुन
अष्टम चन्द्रमा जाँब में नवीन अवसरों को देने वाला है। आज का दिवस मंगलकारी है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें।घूमने में आज का दिन रोमांचकारी रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी ।जल्द किसी न्यू बिजनेस की प्लानिंग करें।आज का उपाय –श्री सूक्त का पाठ करें।गेंहू का दान करना अच्छा रहेगा।शुभ रंग –हरा व नीला।भाग्य प्रतिशत-60%

कर्क
टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जाँब में सफलता मिलेगी।फैमिली को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।आज का उपाय –श्री सूक्त का पाठ करें।गुड़ व अनार का दान फलदायी है।शुभ रंग –लाल व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-55%

सिंह
जाँब प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे।मित्रों की सहायता मिलेगी। संतान के विवाह के लिए प्रयास सफल रहेगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।धार्मिक यात्रा की संभावना है। स्टूडेंट्स सही दिशा में अध्ययन करें।आज का उपाय –श्री विष्णु जी की उपासना करें। उड़द का दान करें।शुभ रंग – पीला व लाल।भाग्य प्रतिशत-65%

कन्या
चन्द्रमा इसी राशि से पँचम भाव में है। सूर्य चतुर्थ भाव में है।जाँब प्रोमोशन हेतु विदेश जाने की प्लाननिंग कर सकते हैं। अग्रिम व्यवसाय की योजनाओं को टालें मत।गुरु व चन्द्रमा जाँब सम्बंधित यात्रा सफल करेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा।लव लाइफ बेहतर रहेगी।स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज का उपाय –भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा उनको लाल वस्त्र व फल अर्पित करें।गुड़ का दान करें। शुभ रंग – आसमानी व सफेद।भाग्य प्रतिशत-75%

तुला
चतुर्थ चन्द्रमा व नवम गुरु धार्मिक यात्रा कराएंगे।जाँब में कुछ नवीन पद प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रयासरत रहेंगे।लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय –श्री गणेश जी की उपासना करें तथा लाल वस्त्रों का दान करें।शुभ रंग –हरा व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-75%

वृश्चिक
चन्द्रमा तृतीय व सूर्य द्वितीय गोचर में है। धन का आगमन होगा।पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।ऑफिस वर्क को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं अब समाप्त होंगी।उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।आज का उपाय -शिव जी की उपासना करें।हरे वस्त्र व उड़द का दान करें।शुभ रंग -पीला व लाल।भाग्य प्रतिशत-75%

धनु
इस राशि के सूर्य व मकर राशि के चन्द्रमा बिजनेस में सफलता देंगे।धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा।जाँब वर्क को और बेहतर करें। संतान की सफलता को लेकर खुश रहेंगे।व्यावसायिक सफलता से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। आज का उपाय – गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।अनार का दान उत्तम फलदायी है।शुभ रंग –बैगनी व हरा।भाग्य प्रतिशत-65%

मकर
चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य द्वादश हैं।परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। बिजनेस में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी।लीवर के पेशेन्ट को खान पान के प्रति सचेत रहना होगा। संयमित दिनचर्या से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ तनावग्रस्त हो सकती है। आज का उपाय –श्री गणेश जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।सप्त अन्न का दान करें।श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -हरा व बैगनी।भाग्य प्रतिशत-65%

कुम्भ
शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में व एकादश सूर्य जाँब में प्रोमोशन को लेकर अब खुश रह सकते हैं।जाँब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्रों को निगेटिव सोच व निर्णय में अनिश्चितता प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।आज का उपाय –भगवान विष्णु जी की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला।भाग्य प्रतिशत-70%

मीन
गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा एकादश भाव में हैं।जाँब वर्क में बिजी रहेंगे।छात्र अध्ययन पद्धति को सही दिशा देंगे ।कॅरियर सफल रहेगा व जाँब को लेकर खुश रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी।लव लाइफ में विवादों से बचें। थोड़ा तनाव संभावित है। लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।आज का उपाय –श्री सूक्त के पाठ से आर्थिक समस्या का समाधान होगा।उड़द का दान करते रहें। शुभ रंग –पीला व सफेद।भाग्य प्रतिशत-70%

Related Articles

Back to top button