लाइफस्टाइल

अकेले घूमना कितना अच्छा है?

इमोशनल बूस्ट

सोलो ट्रैवलिंग यानी अकेले घूमने की बात ही अलग है. इस तरीके से यात्रा करने के दौरान आप अपनी मर्जी के मालिक होते हैं. जब ग्रुप या फैमिली के साथ यात्रा करो तो कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है. कभी-कभी साथ में ट्रैवलिंग करते वक्त कई चीजों में अपना मन मारना पड़ता है. सोलो ट्रैवलिंग के जरिए आप अपनी एक अलग दुनिया में होते हैं. घूमने का ये तरीका हमें कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है जिसमें स्ट्रेस कम होना सबसे अहम है. अब सवाल है कि अकेले घूमने से हमें और कौन-कौन से फायदे मिलते हैं. दरअसल, बिजी और स्ट्रेस भरी लाइफ में लोग घूमना तो दूर अपने लिए दो वक्त बैठने का समय नहीं निकाल पाते हैं.

रोजाना की काम या जिम्मेदारियों की वजह से दम घुटने लगता है. ऐसे में ट्रैवल की सलाह दी जाती है क्योंकि दूसरे जगह की हवा और माहौल मिलने से दिमाग नेचुरली शांत हो पाता है. चलिए आपको बताते हैं कि अकेले घूमकर कौन-कौन से फायदे हासिल किए जा सकते हैं.

अपनी एक अलग दुनिया
जब ग्रुप में ट्रैवल करते हैं तो उस दौरान हर मेंबर से जुड़ी चीजों का ध्यान रखते हुए ट्रैवल करना पड़ता है. लेकिन जब आप अकेले घूमने निकलते हैं तो इस दौरान किसी भी तरह का प्रेशर नहीं होता है. खाना, घूमना या फिर सोना हो… सोलो ट्रैवलिंग में आप अपनी एक अलग दुनिया में होते हैं.

द ट्रैवल साइकोलॉजी में छपे आर्टिकल के मुताबिक जब आप अकेले घूमते हैं तो इससे मेंटल हेल्थ को कई फायदे मिलते हैं. कहते हैं कि ये आपको डिप्रेशन से रिकवर होने में हेल्प करता है और इमोशनली स्ट्रांग होने में मदद मिलती है. खूबसूरत नजारों से दिमाग रिलैक्स हो पाता है. इसके साथ ही अलग अनुभव के कारण दुनिया को समझने में हेल्प मिलती है. ये तरीका ओवरऑल मेंटल वेल बिंग में ज्यादा कारगर है.

स्थानिय लोगों को ठीक से जान पाना
टूरिस्ट स्पॉट की यात्रा अगर अकेले करें तो इससे दुनिया को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलता है. ऐसा करने से वहां से स्थानीय लोगों से मुलाकात होती है और अच्छे से बातचीत हो पाती है. इस अनुभव का फायदा नॉर्मल लाइफ में भी मिलता है.

अपनी मर्जी का खानपान
ग्रुप या फैमिली में यात्रा करते समय क्या खाना और क्या नहीं… ये दूसरों की मर्जी पर भी काफी डिपेंड करता है. यात्रा में खुद की मर्जी का मालिक होने की बात ही अलग है. जो मन में आए वो खाया जाता है… फिर चाहे टाइम कुछ भी हो. ग्रुप या फैमिली ट्रैवलिंग के दौरान होटल में बुफे सिस्टम के हिसाब से खाना पड़ता है. साथ ही स्ट्रीट फूड को एंजॉय करने में भी दिक्कत आती है. सोलो ट्रैवलिंग में आप ऐसी फूड्स को अपने तरीके से एंजॉय कर पाते हैं.

अपने हिसाब से प्लानिंग करना
जब आप ट्रैवलिंग में अकेले होते हैं जो अपने हिसाब से प्लानिंग कर पाते हैं. डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद अगर कहीं और जाने का मन बन जाए तो सोलो ट्रैवलर को सोचना नहीं पड़ता. जबकि ग्रुप ट्रैवलिंग में बाकी लोगों की मर्जी का ख्याल भी रखना पड़ता है.

 

Back to top button