छत्तीसगढ़

18 वर्षों से निःशुल्क एंबुलेंस सेवा, देकर जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी बने दिलेन्द्र सेन

18 वर्षों की निरंतर सेवा ने साबित किया है कि मानवता की सच्ची सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है

रायपुर| जनपद पंचायत धरसीवां ग्राम पंचायत सिलतरा निवासी दिलेंद्र सेन 2009 से मानव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए पिछले 18 वर्षों से निःशुल्क एंबुलेंस सेवा संचालित करते आ रहे है। इस सेवा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना और आपात स्थिति में उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
सेवा के माध्यम से मरीजों को घर से अस्पताल तथा आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल से घर तक पहुंचाने में सहायता दी जाती है। विशेष रूप से गरीब, असहाय और गंभीर मरीजों के लिए यह पहल काफी उपयोगी साबित हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से जारी यह निःशुल्क सेवा मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल है। बिना किसी आर्थिक लाभ के जरूरतमंदों की मदद करने की यह पहल क्षेत्र में सराहना का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button