
बालोद: गुरूर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मोहारा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए जा रहे शौचालय में भारी अनियमितता सामने आई है. घटिया निर्माण और निम्न स्तर की सामग्री को देखकर स्कूल प्रबंधन ने कड़ी नाराजगी जताई है. वहीं ठेकेदार के कार्य को लेकर काफी नाराजगी है और लाइसेंस कैंसिल कराने की अनुशंसा भी प्रबंधन के माध्यम से की जाएगी.
गुणवत्ता को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण
विद्यालय परिसर में 1 लाख 3 हजार रुपये की लागत से शौचालय का निर्माण किया जा रहा है. प्राचार्य जोसेफ चाको ने बताया कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही टाइल्स और अन्य सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब है. निर्माण स्थल पर नियमानुसार कार्य प्रारंभ तिथि और विवरण का बोर्ड भी लगाया गया है.
प्राचार्य ने की विभाग से शिकायत
निर्माण की बदहाली को देखते हुए प्राचार्य ने शिक्षा विभाग और संबंधित निर्माण एजेंसी को इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है. प्राचार्य के कड़े रुख के बाद अब निर्माण कार्य जांच के दायरे में है.
बालिकाओं के लिए नया शौचालय बनाया जा रहा है. इसके लिए 1 लाख 3 हजार रुपये आवंटित किया गया था. निर्माण कार्य संतोषजनक नहीं होने पर जिला पंचायत, कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी सहित चार जगह आवेदन भेजा है- जोसेफ चाको, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोहरा
सवालों के घेरे में निर्माण एजेंसी
सरकार जहां बच्चों को स्वच्छ और जलवाहित शौचालय देने का वादा करती है, वहीं इस तरह की लापरवाही बच्चों के मनोबल को गिराती है. ब



