छत्तीसगढ़व्यापार

अब गैस के लिए लाइन खत्म! 2 मिनट में सिलेंडर देगा देश का पहला LPG ATM

जानिए कैसे बदल जाएगी आपकी जिंदगी

डेस्क। LPG ATM देश के कई हिस्सों में इन दिनों LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर दिक्कतें सामने आ रही हैं. लोगों को सिलेंडर बुक करने के बाद लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं कई जगह गैस एजेंसियों के बाहर भीड़ लगी रहती है. ऐसे माहौल में हरियाणा के गुरुग्राम से एक राहत भरी खबर आई है. गुरुग्राम के सेक्टर-33 के सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में एलपीजी वेंडिंग मशीन खुली है. यह देश का पहला LPG ATM है. यह नई सुविधा गैस लेने की पूरी प्रक्रिया को तेज और आसान बना सकती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, LPG ATM एक ऑटोमैटिक मशीन है, जहां आप अपना खाली सिलेंडर ले जाकर कुछ ही मिनटों में भरा हुआ सिलेंडर ले सकते हैं. इस मशीन का इस्तेमाल करना बेहद आसान है. ग्राहक को अपना मोबाइल नंबर डालना होता है, फिर OTP से वेरिफिकेशन करना होता है. इसके बाद QR कोड स्कैन करके UPI या डेबिट कार्ड से पेमेंट किया जाता है. पेमेंट होते ही मशीन कुछ ही मिनटों में नया सिलेंडर जारी कर देती है.

24 घंटे उपलब्ध सुविधा
इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 24×7 काम करती है. यानी अब आपको गैस एजेंसी के समय पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. जब भी जरूरत हो, आप कभी भी सिलेंडर बदल सकते हैं. इससे लंबी लाइनों और इंतजार की परेशानी काफी हद तक खत्म हो सकती है. इस LPG ATM में पारंपरिक लोहे के सिलेंडरों के बजाय नए कॉम्पोजिट सिलेंडर मिलते हैं. ये सिलेंडर हल्के होते हैं और उठाने में आसान होते हैं. जहां सामान्य सिलेंडर करीब 30 किलो का होता है, वहीं ये नए सिलेंडर लगभग 15 किलो के होते हैं. खास बात यह है कि ये पारदर्शी होते हैं, जिससे अंदर बची गैस का स्तर आसानी से देखा जा सकता है.

स्टॉक की स्मार्ट निगरानी
इस मशीन में एक बार में करीब 10 सिलेंडर रखे जा सकते हैं. जैसे ही सिलेंडर की संख्या कम होकर दो रह जाती है, सिस्टम खुद ही एजेंसी को सूचना भेज देता है. इससे मशीन में गैस खत्म होने की समस्या कम हो जाती है और सप्लाई बनी रहती है. LPG ATM अपनी LPG जरूरतों का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है. हाल के वैश्विक तनाव और सप्लाई में रुकावट के कारण गैस की उपलब्धता प्रभावित हुई है.

ऐसे में यह LPG ATM जैसी सुविधा लोगों को राहत दे सकती है, खासकर तब जब घरेलू उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही हो. फिलहाल यह एक पायलट प्रोजेक्ट है, लेकिन अगर यह सफल रहता है तो आने वाले समय में देश के अन्य शहरों में भी LPG ATM लगाए जा सकते हैं. इससे गैस लेने की प्रक्रिया पूरी तरह बदल सकती है और लोगों को बड़ी सुविधा मिल सकती है

Related Articles

Back to top button