
09 March 2026: वैदिक पंचांग अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रात को 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज सोमवार का दिन है। आज भद्रा, विंछुड़ो, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, विडाल योग है। इसके साथ ही आज चंद्रमा तुला राशि में सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक संचरण करेंगे।
वहीं उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे साथ ही आज विशाखा नक्षत्र शाम 04:11 पी एम तक रहेगा। वहीं उसके बाद अनुराधा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। ऐसे में आज कुछ राशियों के लोगों को करियर में नई संभावनाएं मिल सकती हैं। है। साथ ही शिक्षा, प्रतियोगिता और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से आज आपको करियर में नई संभावनाएं मिल सकती हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं और परिवार का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज भाग्य आपका साथ दे सकता है। सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से नए काम की शुरुआत करना शुभ रह सकता है। नौकरी और व्यापार में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है। रवि योग के प्रभाव से रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रह सकता है। करियर और व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगी।
ALSO READ
11 मार्च से न्यायाधीश शनि देव होंगे अस्त, ज्योतिष गणना अनुसार इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की के योग
तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज साझेदारी से जुड़े कामों में लाभ मिल सकता है। रवि योग के प्रभाव से नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत हैं।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए शुभ रह सकता है। शिक्षा, प्रतियोगिता और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रह सकती है।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के योग बन सकते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज आपको कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रह सकता है।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। रवि योग के प्रभाव से व्यापार में नई डील या अवसर मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रह सकती है।



