

शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नाकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय रायपुर के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज थे अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती किरण गजपाल ने किया विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी कमलेश जैन, प्रोफेसर जया तिवारी, वैभव आचार्य मंचासीन थे। इस अवसर पर महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को संस्कृति,खेल, ललित कला एवं अध्ययन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय गीत -अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार.. से हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं के अतिरिक्त उनके अभिभावक एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



