Uncategorized

भिलाई में जंगली सुअर का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

भिलाई के सेक्टर 1 में ये घटना हुई है

भिलाई\दुर्ग: भिलाई में जंगली सुअर का आतंक देखने को मिला है. मंगलवार शाम की घटना है. भिलाई के सेक्टर 1 में एक जंगली सुअर ने महिला पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. महिला की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है.

सेक्टर एरिया में सुअर का हमला
महिला का नाम राजकुमारी देवांगन है. उम्र 28 वर्ष है. राजकुमारी सेक्टर 1 के सड़क नंबर 10 से अपने घर की ओर जा रही थी. तभी अचानक झाड़ियों से जंगली सुअर निकलकर आया और उस पर हमला कर दिया.

महिला की चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने सुअर को खदेड़ा
सुअर के हमला करने के बाद महिला डर गई और जोर जोर से चिल्लाने लगी. महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर क्वॉर्टर में रहने वाले कुछ लोग मौके पर पहुंचे और सुअर को भगाया. तुरंत महिला के पति और परिजनों को इसकी जानकारी दी.

सुअर के हमले की बात सुनकर घरवाले दौड़े दौड़े मौके पर पहुंचे. घायल महिला को तुरंत सुपेला अस्पताल लेकर पहुंचे. सुअर के हमले में महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई है. प्रारंभिक उपचार के बाद महिला को रायपुर रेफर कर दिया गया है.

छत्तीसगढ़ में जंगली जानवरों के हमले
छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में अक्सर जंगली जानवरों हाथी, भालू, तेंदुआ के हमले की खबरें आती रहती है. उत्तर छत्तीसगढ़ में वनांचल क्षेत्रों से लगे गांवों में अक्सर ग्रामीणों का आमना सामना जंगली जानवरों से हो जाता है लेकिन अब भिलाई दुर्ग जैसे ट्वीन सिटी में भी जंगली जानवरों के हमले होने लगे हैं.

Related Articles

Back to top button