
लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बेलगहना चौकी में किशोरी के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को महरपुर, लोरमी निवासी 22 वर्षीय अजय ढीमर उर्फ भगवान सिंह ने बहला-फुसला कर अपने साथ भगा लिया। आरोपी के बारे में बताया गया कि वह आदतन अपराधी किस्म का युवक है और क्षेत्र में पहले भी कई आपराधिक मामलों में नामजद रहा है।



